
बेटियों की 'फाइनेंशियल सेक्योरिटी' के लिए मुस्लिम कपल ने दोबारा की शादी , सुन्नी संस्थान बोला- ये गलत है
AajTak
केरल के एक मुस्लिम जोड़े ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दोबारा आपस में शादी की है. हालांकि इस बार उन्होंने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी बेटियों की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ये शादी की है. उनके इस फैसले को तारीफ भी मिल रही है और निंदा भी.
केरल के कासरगोड जिले के एक मुस्लिम जोड़े ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दोबारा आपस में शादी की है. लेकिन इस बार उन्होंने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी बेटियों की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ये शादी की है. इस कदम से उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना और प्यार दोनों ही मिले हैं. दंपति, जिनका निकाह 6 अक्टूबर, 1994 को हुआ था, ने बुधवार सुबह कासरगोड जिले के होसदुर्ग तालुक के कान्हागढ़ में एक सब-रजिस्ट्रार के कार्यालय में दोबारा शादी कर ली.
'ये मुस्लिम पर्सनल लॉ और इस्लाम का अपमान'
एडवोकेट और अभिनेता सी शुक्कुर, जिन्हें कुंचाको बोबन अभिनीत फिल्म 'नना थान केस कोडू' (फिर मुझ पर मुकदमा करो) में एक वकील के रूप में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है, ने बुधवार को अपनी पत्नी शीना - महात्मा गांधी विश्वविद्यालय के पूर्व प्रो-वाइस चांसलर से दोबारा शादी की. उन्होंने विशेष विवाह अधिनियम (SMA) के तहत अपनी तीनों बेटियों के सामने पुनर्विवाह किया. हालाँकि, केरल के एक प्रमुख सुन्नी उच्च शिक्षा संस्थान ने कहा कि ये मुस्लिम पर्सनल लॉ और इस्लाम का अपमान करने का एक प्रयास था.
'ये ड्रामा और संकीर्ण सोच का संकेत'
संस्थान ने कहा कि पुनर्विवाह एक "ड्रामा" था और "संकीर्ण सोच" का संकेत था. ऐसा इसलिए किया गया ताकि शुक्कुर के भाइयों को उनकी मृत्यु के बाद उनकी संपत्ति का एक तिहाई हिस्सा नहीं मिल सके. दंपति ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत पुनर्विवाह करने का फैसला किया क्योंकि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत संपत्ति के उत्तराधिकार में बेटियों को अपने पिता की संपत्ति का केवल दो-तिहाई हिस्सा मिलता और बाकी पुरुष उत्तराधिकारी की अनुपस्थिति में उनके भाइयों के पास जाता.
'अगर सारी संपत्ति बेटियों को ही देनी थी तो...'

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










