
बेंगलुरु के कई स्कूलों में धमकी वाला ई-मेल मिलने से हड़कंप, सर्च ऑपरेशन में जुटी पुलिस
ABP News
पुलिस के मुताबिक, बेंगलुरु के विभिन्न स्कूलों को धमकी भरा मेल मिला है. इन स्कूलों में तलाशी अभियान जारी है.
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के कई स्कूलों में धमकी वाला ई-मेल मिलने से अफरातफरी मच गई. पुलिस के मुताबिक, बेंगलुरु के विभिन्न स्कूलों को धमकी भरा मेल मिला है. इन स्कूलों में तलाशी अभियान जारी है.
बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने शुक्रवार को कहा कि शहर के सात स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल मिला है. पुलिस की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं. उन्होंने कहा कि बेंगलुरू के बाहरी इलाके के चार स्कूलों को ई-मेल के जरिए धमकी मिली है, हमारी स्थानीय पुलिस इसकी जांच कर रही है.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












