
बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमण के 47,092 नए मामले और 509 लोगों की मौत
The Wire
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,28,57,937 हो गई है और इस महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 4,39,529 पहुंच गया है. विश्व में संक्रमण के 21.84 करोड़ से ज़्यादा मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 45.43 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 509 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,39,529 हो गई. अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बीच पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 21,84,40,960 हो गए हैं और अब तक 45,43,332 लोगों की जान जा चुकी है. भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,89,583 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.19 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 11,402 की बढ़ोतरी दर्ज की गई. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.48 प्रतिशत है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार साप्ताहिक संक्रमण दर 2.62 प्रतिशत है. पिछले 69 दिनों से संक्रमण दर तीन प्रतिशत से कम दर्ज की जा रही है. देश में अब तक कुल 3,20,28,825 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





