
बीते एक दिन में कोविड-19 संक्रमण के 43,071 नए मामले सामने आए और 955 लोगों की मौत हुई
The Wire
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 30,545,433 हो गई है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 402,005 हो गया है. विश्व में संक्रमण के कुल मामले 18.34 करोड़ से ज़्यादा है और अब तक 39.71 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 43,071 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 30,545,433 हो गई, जबकि संक्रमण के उपचाराधीन मामले यानी सक्रिय मामले कम होकर 485,350 रह गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के कारण बीते एक दिन या 24 घंटे में 955 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 402,005 हो गई. मंत्रालय ने बताया कि देश में उपचाराधीन मामलों की संख्या कम होकर 485,350 रह गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.59 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर सुधरकर 97.09 हो गई है. उसने बताया कि पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों की संख्या में 10,183 की कमी आई है. आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को 1,838,490 नमूनों की जांच की गई. देश में अब तक 418,254,953 नमूनों की जांच की जा चुकी है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





