
बीते एक दिन में कोविड-19 संक्रमण के 22,842 नए मामले और 244 लोगों की मौत
The Wire
भारत में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,38,13,903 पहुंच गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 4,48,817 है. दुनिया में संक्रमण के मामले 23.46 करोड़ से ज़्यादा हो गए हैं और अब तक 47.97 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 244 मरीजों के और जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,48,817 पर पहुंच गई है.
अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बीच पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 23,46,29,004 हो गए हैं और अब तक 47,97,575 लोगों की जान जा चुकी है.
आंकड़ों के मुताबिक, भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.80 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.87 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है.
पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,332 की कमी दर्ज की गई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





