
बीते एक दिन में कोविड-19 संक्रमण के 2,55,874 नए मामले आए और 614 लोगों की मौत
The Wire
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,97,99,202 हो गई है और इस महामारी की चपेट में आकर अब तक 4,90,462 लोगों की मौत हो चुकी है. विश्व में संक्रमण के 35.50 करोड़ से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं और मौत का आंकड़ा 56 लाख के पार हो गया है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 614 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,90,462 हो गई.
अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 35,50,10,258 हो गए हैं और अब तक 56,05,029 लोगों की जान जा चुकी है.
भारत में अभी 22,36,842 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 5.62 प्रतिशत है.
पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों यानी सक्रिय मामलों की संख्या में 12,493 कमी दर्ज की गई. देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 93.15 प्रतिशत है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





