
बीते एक दिन में कोविड-19 के 18,870 नए मामले सामने आए और 378 लोगों की मौत हुई
The Wire
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,37,16,451 हो चुकी है और मृतक संख्या 4,47,751 है. दुनिया में संक्रमण के 23.32 करोड़ से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं और अब तक 47.74 लाख से ज़्यादा लोगों की जान जा चुकी है.
नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 18,870 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,37,16,451 हो गई. देश में लगातार दूसरे दिन 20 हजार से कम नए मामले सामने आए.
वहीं, उपचाराधीन मरीजों यानी सक्रिय मामलों की संख्या घट कर 2,82,520 रह गई, जो 194 दिन में सबसे कम है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 378 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,47,751 हो गई.
अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बीच पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 23,32,55,003 हो गए हैं और अब तक 47,74,173 लोगों की जान जा चुकी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





