
बीते एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,081 नए मामले और 264 लोगों की मौत
The Wire
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,47,40,275 हो गए हैं और इस महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 4,77,422 है. विश्व में संक्रमण के 27.42 करोड़ से ज़्यादा मामले सामने आए हैं और अब तक 53.50 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे की अवधि में महामारी से 264 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,77,422 हो गई है.
अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बीच पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 27,42,49,525 हो गए हैं और अब तक 53,50,297 लोगों की जान जा चुकी है.
भारत में संक्रमण के दैनिक मामले पिछले 52 दिनों से 15,000 से कम बने हुए हैं.
मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर अब 83,913 रह गई है. यह संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.24 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.38 प्रतिशत दर्ज की गई, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





