
बिहार 574, वैभव 190 और गनी का ऐतिहासिक शतक... विजय हजारे ट्रॉफी के पहले दिन टूटे कई वर्ल्ड रिकॉर्ड
AajTak
विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 574 रन बनाकर लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे बड़ा टीम स्कोर खड़ा किया. इस ऐतिहासिक पारी के हीरो रहे 14 साल के वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने 36 गेंदों में शतक और 59 गेंदों में 150 रन बनाकर कई विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिए. सकीबुल गनी और आयुष लोहारुका के शतकों ने इस यादगार दिन को और खास बना दिया.
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में बुधवार का दिन इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया. रांची में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ लीग मुकाबले में बिहार ने ऐसी बल्लेबाज़ी की, जिसने रिकॉर्ड बुक्स को ही बदल कर रख दिया. बिहार ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 574 रन बनाए, जो लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा टीम स्कोर है. इससे पहले यह रिकॉर्ड तमिलनाडु के नाम था, जिसने 2022 में 506 रन बनाए थे.
इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के केंद्र में रहे महज 14 साल के वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने अपने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि गेंदबाज़ों के साथ-साथ आंकड़े भी जवाब ढूंढते रह गए. वैभव ने यह साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक संख्या होती है.
14 साल की उम्र में रचा विश्व रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने केवल 36 गेंदों में शतक पूरा कर लिया और पुरुष लिस्ट-ए क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए. उस समय उनकी उम्र थी 14 साल और 272 दिन. यह उनका सिर्फ सातवां लिस्ट-ए मुकाबला था, लेकिन उनके खेल में गज़ब का आत्मविश्वास और परिपक्वता दिखी.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का रांची में धमाका... दुबई से लौटकर बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, कर दी छक्कों की बारिश
रिकॉर्ड ध्वस्त करने वाली पारी

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











