
बिहार में एक हफ्ते के लिए और बढ़ाया गया लॉकडाउन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया एलान
ABP News
नीतीश कुमार ने कहा, लॉकडाउन का अच्छा प्रभाव पड़ा है और कोरोना संक्रमण में कमी दिख रही है. अतः बिहार में 25 मई के आगे एक सप्ताह के लिए अर्थात 1 जून, 2021 तक लॉकडाउन जारी रखने का निर्णय लिया गया है.
पटना: बिहार में कोरोना के मद्देनजर जारी लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है. अब बिहार में 1 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा. राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है. नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा, कोरोना संक्रमण को देखते हुए 5 मई 2021 से तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाया गया था. आज फिर से सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की गई. लॉकडाउन का अच्छा प्रभाव पड़ा है और कोरोना संक्रमण में कमी दिख रही है. अतः बिहार में 25 मई के आगे एक सप्ताह के लिए अर्थात 1 जून, 2021 तक लॉकडाउन जारी रखने का निर्णय लिया गया है.More Related News

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












