
बिहारः CM नीतीश पर विपक्ष ने कसा तंज, कहा- 16 साल से कुर्सी पर हैं फिर भी इलाज के लिए जा रहे दिल्ली
ABP News
कांग्रेस नेता और एमएलसी प्रेम चंद्र मिश्रा और आरजेडी विधायक और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सवाल उठा दिया है. दोनों ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा और दिल्ली जाकर इलाज कराने को लेकर सवाल किया है.
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर हैं. इस दौरे को लेकर मोदी कैबिनेट में होने वाले विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा था. हालांकि लगातार विपक्ष की ओर से आ रहे तमाम बयानों के बाद जेडीयू ने सफाई दी और कहा कि नीतीश कुमार अपनी आंखों का इलाज कराने के लिए दिल्ली गए हैं. अब जेडीयू की ओर से दी गई इस सफाई को भी विपक्ष ने आड़े हाथों ले लिया है. कांग्रेस नेता और एमएलसी प्रेम चंद्र मिश्रा और आरजेडी विधायक और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सवाल उठा दिया है. दोनों ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा और दिल्ली जाकर इलाज कराने को लेकर सवाल किया है.More Related News

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












