
बिहारः मोतिहारी में 2 बच्चों की हुई मौत, शौच करने के लिए गए थे, पैर फिसलने की वजह से पानी में डूबे
ABP News
जिले के सुगौली थाना क्षेत्र की भटहां पंचायत और बंजरिया प्रखंड क्षेत्र स्थित सिसवा शाहबाज टोला की है घटना. मरने वालों में एक सात साल का बच्चा और एक पांच साल की बच्ची शामिल है.
मोतिहारी: जिले के सुगौली प्रखंड के भटहां और बंजरिया प्रखंड के सिसवा शाहबाज टोला के रहने वाले दो बच्चों की सोमवार को पानी में डूबने से मौत हो गई. अलग-अलग गांव में हुई इस दो घटनाओं के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि शौच करने के लिए दोनों गए थे, पैर फिसलने की वजह से पानी में डूब गए जिससे मौत हो गई. पहली घटना सुगौली थाना क्षेत्र की भटहां पंचायत के टिकुलिया की है. मनोज प्रसाद का पुत्र रौशन कुमार (7 वर्ष) पड़ोस के अन्य दो लड़कों के साथ धनौती नदी के किनारे सुबह में शौच करने के लिए गया था. वहां शौच के दौरान पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चला गया. रौशन को डूबते देख दूसरे बच्चे गांव की तरफ चिल्लाते दौड़े और लोगों को बताया. गांव के लोगों ने नदी से बच्चे को निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव का मोतिहारी ले जाकर पोस्टमार्टम कराया. बच्चे की मौत के बाद परिजनों में चीख पुकार मची है.More Related News

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












