
बिहारः बैंक का लोन माफ हो जाए इसलिए पति की कर दी हत्या, पत्नी के आशिक ने भी दिया था साथ
ABP News
मृतक धर्मेंद्र रविदास की पत्नी सजली देवी और बैंक कर्मी राजू कुमार में पिछले कई महीनों से प्रेम संबंध था. बंधन बैंक में काम करने वाले राजू ने ही सजली के पति धर्मेंद्र रविदास को 90 हजार का लोन दिलवाया था.
कटिहारः बैंक का लोन माफ हो जाए इसलिए एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके एक दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. घटना बीते 20 जून की है. इस मामले में पुलिस ने बुधवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पत्नी सजली देवी समेत उसके प्रेमी राजू कुमार और उसके दोस्त संजीत पंडित को भी गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं. बताया जाता है कि मृतक की पत्नी सजली देवी और बैंक कर्मी राजू कुमार में पिछले कई महीनों से प्रेम संबंध था. बंधन बैंक में काम करने वाले राजू ने ही सजली के पति धर्मेंद्र रविदास को 90 हजार का लोन दिलवाया था. दोनों में यह बात तय हुई थी कि धर्मेंद्र की हत्या के बाद ये लोन खत्म हो जाएगा और आगे दोनों प्रेमी-प्रेमिका साथ रहने लगेंगे.More Related News

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












