
बिहारः कैमूर में 50 लाख रुपये की शराब जब्त, पंचायत चुनाव में खपाने की थी तैयारी
ABP News
मोहनिया समेकित जांच चौकी पर अल सुबह रूटीन चेकिंग हो रही थी. गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप पार होने वाली है. इसके बाद यह कार्रवाई की गई.
कैमूरः मोहनिया समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग और पुलिस की टीम ने बुधवार को अल सुबह वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक से शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है. एक अनुमान के मुताबिक शराब की कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई है. इसे बिहार में पंचायत चुनाव में खपाने की तैयारी की जा रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर गुड़गांव (हरियाणा) से बिहार की राजधानी पटना ले जाने के क्रम में जलजीरे की बोतल लदे ट्रक से 410 कार्टन शराब मिली. इस मामले में पकड़े जाने के बाद ट्रक के चालक ने कहा कि यह शराब गुड़गांव से बिहार के पटना पहुंचाना था. पटना के बाद शराब तस्कर के द्वारा किसी दूसरे के माध्यम से फिर इसे मुजफ्फरपुर के इलाके में शिफ्ट करना था. शराब के ऊपर जलजीरे की बोतल रखी गई थी ताकि किसी को पता ना चले.More Related News













