
'बिना मुस्लिमों के नहीं हो सकती अमरनाथ यात्रा...', नेम प्लेट विवाद के बीच बोले उमर अब्दुल्ला
AajTak
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के रूट पर मुस्लिम दुकानों को नेम प्लेट लगाने को कहा गया था, जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को रोक लगा दी. इस फैसले का स्वागत करते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अमरनाथ यात्रा तो बिना मुस्लिम को आयोजित ही नहीं हो सकता.
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला का कहना है कि बिना मुस्लिम के अमरनाथ यात्रा संपन्न हो ही नहीं सकती. उन्होंने कांवड़ रूट पर मुस्लिम दुकानों के आगे नेम प्लेट लगाने के आदेश पर रोक लगाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और कहा कि ऐसा अरमनाथ यात्रा के रूट पर नहीं किया जा सकता.
उमर अब्दुल्ला ने कहा, "अगर कांवड़ा यात्रा से मुसलमानों को दूर रखने के लिए आदेश जारी किया गया था, तो भगवान भला करे लेकिन अगर अमरनाथ यात्रा होती है तो वो बिना मुस्लिम के हो ही नहीं सकती. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांवड़ यात्रा के संबंध में इस तरह (मुस्लिम दुकानों पर नेम प्लेट लगाने) का आदेश जारी नहीं किया जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: नेम प्लेट को NO, शाकाहारी-मांसाहारी के बोर्ड को YES... कांवड़ रूट को लेकर SC के फैसले की बड़ी बातें
मुस्लिम के कंधों पर बैठकर करते हैं यात्रा
जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने अमरनाथ और वेष्णो देवी यात्रा की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये यात्राएं तो बिना मुस्लिम के आयोजित नहीं हो सकती. उन्होंने कहा, "अमरनाथ यात्री मुस्लिम के कंधों पर बैठकर यात्रा करते हैं. जो लोग माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए घोड़े और पीठू पर लेकर जाने वाले लोग कौन हैं? वे किस समुदाय से आते हैं? बीजेपी वहां धर्म क्यों नहीं देखती?
सुप्रीम कोर्ट ने नेम प्लेट लगाने के आदेश पर लगाई रोक

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








