
बिना मंज़ूरी संचालन करते पाए जाने पर रामदेव के चैनलों पर कार्रवाई करेंगे: नेपाल प्रशासन
The Wire
बीते सप्ताह योग गुरु रामदेव और उनके सहयोगी बालकृष्ण ने नेपाल में अपने दो टीवी चैनल- आस्था नेपाल टीवी और पतंजलि नेपाल टीवी लॉन्च किए हैं. नेपाल के सूचना एवं प्रसारण विभाग ने बताया है कि दोनों चैनलों ने पंजीकरण के लिए आवेदन नहीं किया गया है और न ही किसी क़ानूनी प्रक्रिया का पालन हुआ है.
काठमांडू: नेपाल सरकार का कहना है कि अगर यह पाया गया कि योग गुरु रामदेव के टीवी चैनल बिना मंजूरी या बिना उचित प्रक्रिया के देश में काम कर रहे हैं तो उनके दोनों टीवी चैनलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-माओवादी सेंटर के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल (प्रचंड) ने शुक्रवार को रामदेव और उनके निकट सहयोगी आचार्य बालकृष्ण की मौजूदगी में संयुक्त रूप से दो टीवी चैनल आस्था नेपाल टीवी और पतंजलि नेपाल टीवी लॉन्च किए.
ये चैनल धार्मिक और योग संबंधी कार्यक्रमों के प्रसारण के लिए हैं. हालांकि, नेपाल के सूचना एवं प्रसारण विभाग के महानिदेशक गोगन बहादुर हमाल ने कहा कि दोनों चैनलों ने पंजीकरण के लिए आवेदन नहीं किया है और न ही किसी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





