
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
ABP News
Vishal Mishra Kainchi Dham Visit: विशाल मिश्रा ने उत्तराखंड के कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली के दर्शन किए. शांत वातावरण में ध्यान लगाते हुए उन्होंने वहां की व्यवस्था और सुंदरता की जमकर तारीफ की.
पॉपुलर सिंगर विशाल मिश्रा हाल ही में उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम पहुंचे. यहां आकर उन्होंने बाबा नीम करौली बाबा के दर्शन किए और विधि-विधान के साथ पूजा की. कैची धाम के शांत और स्पिरिचुअल माहौल में उन्होंने ध्यान भी लगाया. साथ ही विशाल मिश्रा ने बताया कि इस जगह पर आकर उन्हें शांति और पॉजिटिव एनर्जी महसूस हो रहा है.
विशाल ने की प्रशासन की तारीफ
कैंची धाम पहुंचने के बाद विशाल मिश्रा ने अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया कि यहां तक आने में उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई. उत्तराखंड सरकार और स्थानीय प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए काफी अच्छी व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे लोगों को सुविधा मिलती है. सिंगर ने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के किए जा रहे कामों की तारीफ की और बताया कि सरकार और प्रशासन मिलकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं.
पुलिसकर्मियों के लिए विशाल ने गाया गाना

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












