
'बाबरी मस्जिद तो बनेगी, रोक सको तो...', CM योगी के कयामत वाले बयान पर हुमांयू कबीर की खुली चुनौती
ABP News
Humayun Kabir on CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा था कि बाबरी मस्जिद कयामत तक नहीं बनेगी. इस पर पूर्व TMC सांसद हुमायूं कबीर ने खुली चुनौती देते हुए कहा कि रोक सकते हैं तो रोक कर दिखाएं.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाबरी मस्जिद वाले बयान पर पूर्व तृणमूल कांग्रेस नेता और जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर ने आज तीखा पलटवार किया है. 10 फरवरी 2026 हुमायूं कबीर ने कहा कि वे मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नकल वाली मस्जिद जरूर बनाएंगे और कोई रोक नहीं सकता. उन्होंने योगी आदित्यनाथ को सीधे चुनौती देते हुए कहा, 'मस्जिद बनाकर रहूंगा, रोक सको तो रोक लो.' यह विवाद पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तेज हो गया है, जहां सांप्रदायिक मुद्दे फिर से गरमाने लगे हैं.
हुमायूं ने CM योगी को दी खुली चुनौती
हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद से कहा कि यह लखनऊ या उत्तर प्रदेश नहीं है, यह बंगाल है और यहां ममता बनर्जी का राज है. उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के तहत मुसलमान को भी मस्जिद बनाने का पूरा हक है, जैसे दूसरे लोग मंदिर या चर्च बनाते हैं. हुमायूं कबीर ने ऐलान किया कि 6 दिसंबर 2025 को बाबरी ढांचे गिराए जाने की बरसी पर उन्होंने मस्जिद की नींव रखी थी और अब 11 फरवरी 2026 से निर्माण का काम शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे करीब 1,200 लोग कुरान पढ़ते हुए काम शुरू करेंगे. हुमायूं ने योगी को चुनौती दी कि अगर रोकना है तो रोककर दिखाएं, लेकिन वे डरते नहीं हैं और कोई दबाव नहीं मानेंगे.
कयामत तक बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी: योगी













