
बादशाह के नए गाने 'टटिहरी' पर हुआ विवाद, हरियाणा महिला आयोग ने भेजा सिंगर को समन
ABP News
Badshah Song Controversy: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह एक बार फिर से विवादों में फंस गए हैं. बादशाह के नए गाने 'टटिहरी' को लेकर हरियाणा की महिला आयोग ने उन्हें समन भेजा है.
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह का विवादों से पुराना नाता है. वो किसी ना किसी गाने या अपने बयान को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी में फंस ही जाते हैं. ऐसा ही कुछ एक बार फिर से हाल ही में हुआ है. बादशाह के नए गाने 'टटिहरी' को लेकर हरियाणा की महिला आयोग ने नाराजगी जाहिर की है. ना केवल नाराजगी बल्कि इसके लिए सिंगर को समन भी भेजा गया है. साथ ही सिंगर को आयोग के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखने को भी कहा है.
क्या है पूरा विवाद?दरअसल हाल ही में बादशाह का नया हरियाणवी गाना 'टटिहरी' रिलीज हुआ है. इस गाने में कुछ बोल ऐसे हैं जिन्हें लेकर महिला आयोग ने आपत्ति दर्ज करवाई है. इसके अलावा गाने के वीडियो में भी कुछ ऐसे सीन हैं जिन पर आयोग ने आपत्ति जताई है. इसी के चलते सिंगर को समन भेजा गया है. आयोग का मानना है कि इससे महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंच रही है.
महिला आयोग ने भेजा समनबादशाह के गाने को लेकर 6 मार्च को जारी किए गए आधिकारिक समन के अनुसार, इस मामले में बादशाह (आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया) को प्राइमरी रिस्पोंडेंट बताया गया है. इन डॉक्यूमेंट्स में पानीपत के पुलिस अधीक्षक के नाम से जारी किया गया है और इसमें स्थानीय अधिकारियों को निर्धारित सुनवाई के दौरान सभी संबंधित पक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. HSCW ने सुनवाई की तारीख 13 मार्च, 2026 को सुबह 11:30 बजे पानीपत स्थित डीसी कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में तय की है, जिसकी अध्यक्षता भाटिया करेंगे.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












