
बागी प्रिगोझिन को जहर की आशंका! बाइडेन बोले- मैं होता तो अपना मेन्यू चेक करता रहता
AajTak
पिछले महीने ही वैगनर समूह के मुखिया येवगेनी प्रगोझिन ने बगावत करते हुए पुतिन के खिलाफ विद्रोह छेड़ दिया था. हालांकि बाद में बगावत शांत हो गई और प्रिगोझिन को रूस छोड़कर जाना पड़ा. अब अमेरिकी राष्ठ्रपति ने प्रिगोझिन को जहर दिए जाने की संभावना का मजाक उड़ाया है.
हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि बगावत करने वाले वैगनर समूह को ना तो कोई कानूनी मान्यता मिली हुई है और ना ही उसका कोई अस्तित्व है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भाड़े के समूह (वैगनर ग्रुप) के मालिक येवगेनी प्रिगोझिन को जहर दिए जाने की संभावना का मजाक उड़ाया है. बाइडेन ने कहा कि वह जो भी खाते हैं, उसके प्रति सावधान रहेंगे. दरअसल एक अखबार ने कहा था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बैठक के दौरान वैगनर के भाड़े के सैनिकों को लड़ते रहने को कहा और सुझाव दिया कि वह येवगेनी प्रिगोझिन को अपना कमांडर ना मानें.
बाइडेन का बयान
प्रिगोझिन को 24 जून को दक्षिणी रूसी शहर रोस्तोव छोड़ने के बाद से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका को भी नहीं पता है कि कि प्रिगोझिन कहां है. बाइडेन ने कहा, "अगर मैं उनकी जगह होता, तो मैं सावधान रहता कि मैंने क्या खाया. मैं अपने मेनू पर नज़र रखता...लेकिन सब मजाक कर रहे हैं...मुझे नहीं लगता कि हममें से कोई भी निश्चित रूप से जानता है कि रूस में प्रिगोझिन का भविष्य क्या है."
नया कमांडर? मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों और रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वैगनर कमांडर आंद्रेई ट्रोशेव उर्फ "सेडोई" को वैगनर ग्रुप की कमान दिए जाने की संभावना है. सेडोई को अफगानिस्तान और चेचन्या में युद्ध का अनुभव है. ट्रोशेव पुतिन के गृह नगर सेंट पीटर्सबर्ग से ताल्लुक रखते हैं और उन्हें राष्ट्रपति का करीबी भी बताया जा रहा है. अखबार ने पुतिन के हवाले से कहा, 'वे सभी एक जगह इकट्ठा हो सकते थे और सेवा करना जारी रख सकते थे और उनके लिए कुछ भी नहीं बदला होगा. उनका नेतृत्व वही व्यक्ति कर रहा होगा जो उस समय उनका असली कमांडर रहा होगा.' पुतिन ने कहा कि कई कमांडरों ने उनके सुझाव पर अपना सिर हिलाया था, लेकिन प्रिगोझिन, जो सामने बैठे थे, ने यह नहीं देखा.'
वैगनर ने 2014 में रूस को क्रीमिया पर कब्जा करने में मदद की, सीरिया में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के खिलाफ युद्ध करने के अलावा मध्य अफ्रीकी गणराज्य और माली में अभियान चलाया. इस साल की शुरुआत में दोनों पक्षों के काफी नुकसान के साथ यूक्रेनी शहर बखमुत को रूस के लिए ले लिया.
वैगनर ने कब और क्यों की बगावत?

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








