
बाइडेन कर रहे ट्रंप का अपमान? नए राष्ट्रपति के शपथग्रहण पर आखिर क्यों आधा झुका रहेगा अमेरिकी झंडा
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप अगले अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में 20 जनवरी को शपथ ग्रहण करेंगे, लेकिन इस दौरान देशभर में अमेरिकी झंडे आधे झुके रहेंगे. यह फैसला पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर के निधन के बाद उनके सम्मान में लिया गया है, जिसे लेकर ट्रंप ने नाराजगी जताई है. व्हाइट हाउस ने ट्रंप की शिकायतों पर विचार नहीं करने का फैसला किया है.
डोनाल्ड ट्रंप का अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के तौर पर 20 जनवरी को शपथग्रहण शेड्यूल है, लेकिन इस बीच पूरे देश में अमेरिकी झंडा आधा झुका रहेगा. आमतौर पर ऐसा किसी के सम्मान में किया जाता है, लेकिन ट्रंप हैरान हैं कि उनके शपथ के मौके पर अमेरिकी झंडे आधे झुके रहेंगे.
दरअसल, जो बाइडेन प्रशासन ने पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर के निधन के बाद उनके सम्मान में एक महीने का राष्ट्रीय शोक लागू किया है, और इस दौरान झंडे को आधा झुकाने की परंपरा है. इत्तेफाक से इसी दौरान ट्रंप का शपथग्रहण है. उन्होंने इसकी शिकायत अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्रुथ सोशल पर की.
यह भी पढ़ें: Jimmy Carter: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन, 100 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
डोनाल्ड ट्रंप ने झंडे झुके रहने को लेकर की शिकायत
जिमी कार्टर के 9 जनवरी को होने वाले अंतिम संस्कार में ट्रंप शामिल होंगे, लेकिन इसके इतर शिकायत की कि उनके शपथग्रहण के मौके पर ऐसा पहली बार होगा, जब अमेरिकी झंडे झुके रहेंगे. ट्रंप ने कहा, "डेमोक्रेट्स इस बात से बहुत उत्साहित हैं कि मेरे शपथग्रहण समारोह के दौरान हमारा शानदार अमेरिकी झंडा संभवतः आधा झुका रहेगा."
ट्रंप ने कहा, "वे (डेमोक्रेट्स) सोचते हैं कि यह बहुत अच्छा है और वे इससे बहुत खुश हैं, क्योंकि असल में वे हमारे देश से प्यार नहीं करते, वे सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं." ट्रंप ने कहा कि पिछले सप्ताह कार्टर की मृत्यु की वजह से अमेरिकी झंडा "पहली बार किसी भावी राष्ट्रपति के शपथग्रहण समारोह के दौरान आधा झुका रहेगा." ट्रंप ने कहा, "कोई भी इसे देखना नहीं चाहता और कोई भी अमेरिकी इससे खुश नहीं हो सकता. देखते हैं कि आगे क्या होता है."

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










