
बांग्लादेश में 'शोक दिवस' पर बवाल, शेख हसीना के घर के पास अवामी कार्यकर्ताओं को पीटा गया
AajTak
बता दें कि 15 अगस्त को बांग्लादेश में शोक दिवस मनाया जाता है. इस दिन बांग्लादेश के संस्थापक कहे जाने वाले शेख मुजीबुर्रहमान की हत्या की गई थी. तब से बांग्लादेश में इस दिन को शोक दिवस के रूप में मनाया जाता था. लेकिन अंतरिम सरकार ने इसे मनाने से इनकार कर दिया था.
बांग्लादेश में तख्तालट और अंतरिम सरकार बनने के बावजूद भी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. इसी बीच 15 अगस्त को भी बांग्लादेश के धान मंडी इलाके में हिंसा हुई. कई गाड़ियों को फूंक दिया गया और लोगों के साथ मारपीट की गई. धान मंडी इलाके में ही बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना का घर है.
शोक दिवस पर भड़की हिंसा बता दें कि 15 अगस्त को बांग्लादेश में शोक दिवस मनाया जाता है. इस दिन बांग्लादेश के संस्थापक कहे जाने वाले शेख मुजीबुर्रहमान की हत्या की गई थी. तब से बांग्लादेश में इस दिन को शोक दिवस के रूप में मनाया जाता था. लेकिन अंतरिम सरकार ने इसे मनाने से इनकार कर दिया था.
अवामी कार्यकर्ताओं से हुई झड़प जानकारी के अनुसार, अवामी पार्टी के कार्यकर्ता शोक दिवस मनाने के लिए शेख हसीना के घर की ओर कूच रहे थे. लेकिन इसी बीच बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी कार्यकर्ताओं से उनकी झड़प हो गई.झड़प धीरे-धीरे हिंसा में बदल गई. बता दें कि बीएनपी और जमात ने इलाके में सारी दुकानें बंद करा दी हैं.जिन लोगों ने दुकान बंद करने का विरोध किया उनके साथ भी मारपीट की गई है.
मीडिया को कवरेज से रोका गया धान मंडी इलाके में हिंसा के बाद अंतरराष्ट्रीय मीडिया को इस इलाके में जाने और कवरेज से रोका गया है. जानकारी के अनुसार, अवामी पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में यहां पहुंचे थे. बांग्लादेश के कई इलाकों से छिटपुट हिंसा की खबरें भी सामने आई हैं.
यह भी पढ़ें: 'बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो...', लाल किले से बोले PM मोदी
नई सरकार ने लगाई है रोक बता दें कि शेख हसीना के इस्तीफे के बाद अंतरिम सरकार ने शोक दिवस मनाने पर रोक लगा दी थी. कई पार्टियों ने अंतरिम सरकार से आग्रह किया था कि 15 अगस्त को अब राष्ट्रीय शोक दिवस के तौर नहीं मनाया जाए. यह मांग करने वालों में बीएनपी, जमात, अमर बांग्लादेश पार्टी सहित गन अधिकार परिषद, बांग्लादेश जातीय पार्टी और नेशनल डेमोक्रेटिक मूवमेंट जैसी पार्टियों शामिल थीं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











