
बांग्लादेश में नई सरकार बनते ही आपस में भिड़े नेता! यूनुस के खिलाफ उतरे राष्ट्रपति तो भड़की जमात, जानें क्या कहा?
ABP News
बांग्लादेश में नई सरकार बनने के बाद भी सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. नेता एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं. यूनुस के खिलाफ राष्ट्रपति ने बयान दिया तो जमात प्रमुख ने उनको ही आड़े हाथ लिया.
बांग्लादेश में हाल में हुए आम चुनाव के बाद बीएनपी चीफ तारिक रहमान ने देश के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ संभाल ली है, लेकिन नई सरकार के गठन के बाद भी सियासी वार-पलटवार का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने यूनुस प्रशासन पर निशाना साधा तो अब जमात-ए-इस्लामी पार्टी के नेता शफीकुर रहमान मोहम्मद यूनुस के समर्थन में उतर आए है. उन्होंने बांग्लादेशी राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन पर तीखा हमला बोला है.
शफीकुर रहमान का राष्ट्रपति पर निशाना
जमात-ए-इस्लामी पार्टी के प्रमुख शफीकुर रहमान ने फेसबुक पर पोस्ट कर राष्ट्रपति को आड़े हाथ लिया है. उन्होंने लिखा, अगर उनके साथ इतना ही गलत किया जा रहा था तो उनको यह साफ करना चाहिए कि आखिर उन्होंने शेख हसीना के सत्ता छोड़ने वाले दिन को लेकर सच्चाई को क्यों छिपाया.
क्या बोले जमात प्रमुख?













