
बांग्लादेश के खिलाफ ODI मैच में पाकिस्तानी क्रिकेटर घायल, स्ट्रेचर से गया बाहर... PCB ने बताया हेल्थ अपडेट
AajTak
ढाका में पाकिस्तान-बांग्लादेश ODI के दौरान पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा जब ऑलराउंडर हुसैन तलत फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा. PCB ने बताया कि विस्तृत मेडिकल जांच के बाद ही चोट की गंभीरता का पता चलेगा.
पाकिस्तान के ऑलराउंडर हुसैन तलत बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए. यह मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा था.
फील्डिंग के दौरान तलत के कंधे में चोट लग गई. इसके बाद पाकिस्तान टीम के मेडिकल स्टाफ ने तुरंत मैदान पर पहुंचकर उनका प्राथमिक उपचार किया. शुरुआती जांच के बाद उन्हें आगे की विस्तृत जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बयान जारी करते हुए कहा- प्रारंभिक जांच के बाद हुसैन तलत को विस्तृत मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया है.
डॉक्टरों की जांच पूरी होने के बाद ही चोट की प्रकृति और गंभीरता के बारे में जानकारी दी जाएगी.तलत की चोट पाकिस्तान टीम के लिए चिंता का विषय बन सकती है, क्योंकि सीरीज के बीच में उनका बाहर होना टीम संतुलन पर असर डाल सकता है.
طلعت حسین نے آرمی چیف اور محسن نقوی کے ذریعے پی سی بی کے سلیکٹرز کو "باں" دے کر اپنے بیٹے کی پاکستان کی نیشنل ٹیم میں سلیکشن کروائی۔ آج بیٹا خود کی باں "باں! باں!" کروا بیٹھا😂 منقول pic.twitter.com/zelHcOpPaD
दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर है. पहला मैच बांग्लादेश ने 8 विकेट से जीता था. वहीं पाकिस्तान ने दूसरा वनडे 128 रनों से जीता था. अब वनडे सीरीज का तीसरा मैच रविवार (15 मार्च) को ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होना है.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.









