
बहन की शादी में देना चाहता था टीवी और अंगूठी, बीवी ने अपने भाइयों से करवा दी हत्या
AajTak
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक भाई को अपनी बहन की शादी में गिफ्ट देने की बात करना जान पर भारी पड़ गया. यह बात पत्नी को इतनी नागवार गुजरी कि उसने अपने भाइयों को बुलाकर उसकी हत्या करवा दी.
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक भाई को अपनी बहन की शादी में गिफ्ट देना चाहता था. यह बात उसकी पत्नी को पता चल गई. पहले उसने उसके साथ जमकर झगड़ा किया, उसके बाद अपने मायके से भाइयों को बुला लिया. भाइयों ने अपने बहनोई को इतना मारा-पीटा कि उसकी मौत हो गई. मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज करके पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.
जानकारी के मुताबिक, बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के सहरी मजरे झरसावा गांव के रहने वाले चंद्र प्रकाश मिश्रा की बहन की शादी तय हुई है. वो अपनी बहन को शादी में एलईडी टीवी और सोने की अंगूठी उपहार में देना चाहता था. ये बात जब उसकी पत्नी क्षमा मिश्रा को पता चली तो दोनों के बीच में जमकर बहस हो गई. इसके बाद पत्नी ने अपने परिजनों को इसके बारे में सूचना दे दी. कुछ देर में उसके भाई घर चले आए और चंद्र प्रकाश से झगड़ा करने लगे.
इतना ही नहीं क्षमा मिश्रा के भाइयों ने उसके पति को दौड़ा-दौड़ा कर बुरी तरह से लाठी-डंडों से पीट दिया. इस पिटाई की वजह से वो गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके परिजन उसे लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. इस वारदात की सूचना मिलते ही बड्डूपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक चंद्र प्रकाश मिश्रा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाा. इसके बाद पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) फतेहपुर डॉ बीनू सिंह ने बताया कि चंद्र प्रकाश मिश्रा की बहन की शादी 26 अप्रैल को होने वाली है. वो अपनी बहन को शादी के तोहफे के रूप में एक एलईडी टीवी और एक सोने की अंगूठी देना चाहता था. उसकी पत्नी क्षमा मिश्रा ने इसका विरोध किया था. जब चंद्रा ने इस मामले में क्षमा के रिश्तेदारों के हस्तक्षेप पर सवाल उठाया, तो उन्होंने उसे लाठियों से बुरी तरह पीट दिया. इस वजह से वो गंभीर रूप से घायल हो गया था.
बताते चलें कि फरवरी महीने में भी बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के बसारा गांव में हत्या की एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई थी. यहां एक पति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी थी. इतना ही नहीं पत्नी का कटा सिर और बांका (धारदार हथियार) लेकर वो सड़क पर निकल गया था. इस खौफनाक मंजर को देखकर किसी राहगीर ने पुलिस को सूचित किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.
पुलिस ने बताया था कि हत्यारोपी अनिल को शक था कि उसकी पत्नी का दूसरे युवक से अवैध संबंध है. इस बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच झगड़े भी होते थे. वारदात वाले दिन भी इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था. इसके बाद अनिल ने बांके से पत्नी का गला काटकर उसकी हत्या कर दी थी. इसके बाद अपनी पत्नी का कटा हुआ सिर हाथ में लटकाकर खुद थाने की ओर निकल पड़ा. इस खौफनाक वारदात को याद कर लोग आज भी सहम उठते हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







