
बसपा चीफ मायावती के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- हम संबंधों को सदैव मन से निभाते हैं
ABP News
Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव से पहले सपा के ‘PDA दिवस’ फैसले पर सियासत गरमा गई है. मायावती ने इसे नाटक बताया और जवाब में अखिलेश यादव ने सम्मान और रिश्तों की बात कही.
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासत तेज हो गई है. कांशीराम जयंती को समाजवादी पार्टी ने इस साल ‘PDA दिवस’ के रूप में मनाने का ऐलान किया है. इस फैसले पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने पलटवार करते हुए इसे ‘विशुद्ध राजनीतिक नाटकबाजी’ करार दिया है. अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मायावती के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'हम अपने संबंधों को हमेशा मन से निभाते हैं.'
समाजवादी पार्टी ने घोषणा की है कि इस साल बहुजन नायक कांशीराम की जयंती को ‘PDA दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा. पार्टी हर जिले में कार्यक्रम कर पीडीए वर्ग (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को एकजुट करने की रणनीति बना रही है. सपा का कहना है कि यह पहल सामाजिक न्याय की राजनीति को मजबूत करने के लिए है.
‘पीडीए दिवस’ एक नयी शुरुआत है जो सांकेतिक रूप से पीडीए समाज के उन सभी महान व्यक्तियों को समर्पित है, जिन्होंने समाज के हर पीड़ित, दुखी, अपमानित के मान-सम्मान, उत्थान और बराबरी के लिए कभी भी, किसी भी वर्चस्ववादी का साथ नहीं दिया। आज समस्त ‘पीडीए समाज’ इस निर्णय से हर्षित और…













