
'बर्ड मैन' के नाम से फेमस हैं सुमेध, 200 से ज्यादा पशु-पक्षियों की निकालते हैं आवाज, Video
AajTak
चंद्रपुर में एक ऐसा बर्ड मैन है, जो बेहद ही खूबसूरती से 200 से भी ज्यादा पशु-पक्षियों की आवाज निकालता है. इस खास हुनर की वजह से सुमेध वाघमारे को लोग बर्ड मैन के नाम से पहचानने लगे हैं. उनकी इस कला को देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो जाते हैं. सुमेध मूलतः महाराष्ट्र के हिंगोली के रहने वाले हैं.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में सुमेध वाघमारे 'बर्ड मैन' से फेमस हो चुके हैं. दरअसल, वह बेहद खूबसूरती से करीब 200 पशु-पक्षियों की आवाजें निकाल लेते हैं. बर्ड मैन की इस कला को देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो जाते हैं. पक्षियों की आवाज निकालकर बड़े अनूठे तरीके से वह पर्यटकों के बीच पशु-पक्षियों को लेकर जनजागृति करते हैं.
वे चिड़ियों से लेकर जंगल के सभी पक्षियों की आवाज ऐसे निकालते हैं कि मानो वो पक्षी आपके सामने ही हों. बर्ड मैन सुमेध मूलतः महाराष्ट्र के हिंगोली के रहने वाले हैं. सुमेध के पिता किसान हैं. अपने मवेशियों को चराने ले जाने के दौरान वह जानवरों की आवाजें निकालते थे.
फिलहाल, सुमेध चंद्रपुर के ताडोबा टाइगर रिजर्व में पशु-पक्षियों को लेकर जनजागृति का काम कर रहे हैं. यही नहीं, जंगली जानवर हो या पालतू जानवर, सुमेध सभी की आवाजें बड़ी ही खूबसूरती से निकालते हैं. उनकी इस आवाज निकालने की कला का हर कोई कायल है.
पर्यटक बड़े ही चाव से सुमेध की इस कलाकारी को देखते और सुनते हैं. बर्डमैन कहना है कि पर्यटक ताडोबा में सिर्फ बाघ देखने की मंशा से आते हैं. मगर, यहां आकर उन्हें एक नया अनुभव होता है, जिसे वे अपने मोबाइल में कैद कर लेते हैं.
देखें वीडियो...
सुमेध बताते हैं कि बाघों को देखने के दौरान पर्यटक कई बार जंगल की बाकी खूबसूरती को नजरअंदाज कर देते हैं. लिहाजा, पर्यटकों को जंगल के बाकी जानवरों और पक्षियों के बारे में जानकारी देने के लिए वह पक्षियों और जानवरों की आवाजें निकालकर लोगों को जागरूक करते हैं.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








