
बजट सत्र 2026: TMC सांसद समीरुल इस्लाम ने नागरिक आय को लेकर संसद में पूछा सवाल, जानें सरकार ने क्या कहा?
ABP News
Union Budget 2026: TMC सांसद समीरुल इस्लाम के सवाल पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि भारत में आय के वर्ग-वार वितरण से संबंधित आंकड़ों का केंद्रीय स्तर पर संकलन नहीं किया जाता है.
संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के सांसद भी कई मुद्दों को लेकर लगातार केंद्र की मोदी सरकार से सवाल पूछ रहे हैं. जिसका सरकार की ओर से आंकड़ों सहित जवाब दिया जा रहा है. इसी कड़ी में सोमवार (9 फरवरी, 2026) को संसद के उच्च सदन राज्यसभा में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद समीरुल इस्लाम ने भी केंद्र सरकार से नागरिकों के आय से संबंधित कई सवाल किए.
टीएमसी सांसद के सवाल का केंद्र सरकार की ओर से सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संस्कृति मंत्रालय केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने आंकड़ों के साथ जवाब दिया.
TMC सांसद ने सरकार से क्या पूछा सवाल?
राज्यसभा में TMC सांसद समीरुल इस्लाम ने पूछा कि क्या योजना मंत्री यह बताएंगे कि क्या यह तथ्य है कि जनसंख्या के शीर्ष 1 प्रतिशत वर्ग की औसत आय निचले 50 प्रतिशत वर्ग की तुलना में लगभग 150 गुना है? इसके साथ ही, क्या यह भी तथ्य है कि जनसंख्या के शीर्ष 10 प्रतिशत को कुल आय का 57.75 प्रतिशत हिस्सा प्राप्त होता है, जबकि निचले 50 प्रतिशत जनसंख्या को केवल 15 प्रतिशत आय का हिस्सा मिलता है?

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












