बच्चे को ऐसे फीड करा सकती हैं कोरोना पॉजिटिव माएं, डॉक्टर से जानें कैसे करें चाइल्ड केयर
AajTak
कोरोना को लेकर लोगों के मन में तरह तरह के सवाल हैं, इस बीच एक अहम सवाल जो पूछा जा रहा है वो ये कि क्या इस दौराना कोरोना पॉजिटिव मांएं बच्चे को फीड करा सकती हैं? डॉक्टर से जानें कैसे करें चाइल्ड केयर
आज कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे देश की नींद उड़ा रखी है. ऐसे में नवजात बच्चों की मांएं अपने बच्चे की देखरेख को लेकर काफी चिंतित हैं. उनके मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि वो अपने बच्चे को दूध पिला सकती हैं या नहीं. अगर वो स्तनपान कराती हैं तो ये उनके बच्चे के लिए कितना सुरक्षित है. आइए विशेषज्ञ से जानें कि स्तनपान कराने वाली मांएं क्या करें. कोरोना के दौर में बच्चे को दूध पिलाना कितना सेफ है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस एडहॉनम गीब्रिएसुस का कहना है कि कोरोना पॉज़िटिव मांओं को अपने नवजात शिशु को स्तनपान कराना जारी रखना चाहिए. इसके लिए वो कई तर्क भी देते हैं. वो कहते हैं कि बच्चों में कोरोना वायरस संक्रमण के जोखिम की तुलना में स्तनपान के फायदे ज्यादा ही हैं. दुनिया भर की तमाम स्टडीज में सामने आया है कि कोविड-19 का जोखिम बच्चों में काफी कम है. वहीं कई बीमारियां हैं जिससे नवजात बच्चों को अधिक ख़तरा होता है लेकिन छह माह के जरूरी स्तनपान से इन बीमारियों से बच्चों को बचाया जा सकता है. मौजूदा प्रमाण के आधार पर डब्ल्यूएचओ का कहना है कि मांएं अपने बच्चों को सुरक्षा मानकों के साथ स्तनपान करा सकती हैं.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











