
बच्चों को होमवर्क कराते लोगों को आ रहा Heart Attack, चीन में स्कूली पढ़ाई का ऐसा स्ट्रेस?
AajTak
चीन में लोगों को बच्चों को होमवर्क में मदद करना इतना भारी पड़ रहा है कि उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ा रहा है. कथित तौर पर चीनी माता-पिता अपने बच्चों को होमवर्क (खासकर मैथ्स) में मदद करते समय दिल के दौरे और स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं.
आम तौर पर लोग अपने छोटे बच्चों के होमवर्क में मदद करते हैं. इस दौरान लोग सिखाना, डांटना, फटकारना करते ही हैं. लेकिन बच्चे के भविष्य की चिंता कितना अधिक स्ट्रेस देने लगी है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चीन में लोगों को इसके चलते गंभीर स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ा रहा है. कथित तौर पर चीनी माता-पिता अपने बच्चों को होमवर्क (खासकर मैथ्स) में मदद करते समय दिल के दौरे और स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं.
बेटे को गणित पढ़ाते हुए उठा तेज दर्द
odditycentral की खबर के अनुसार इसी जनवरी की एक शाम, हांग्जो की दो बच्चों की मां, 40 साल की डोंग, अपने एक बेटे को गणित के होमवर्क में मदद कर रही थी, तभी वह अपना आपा खो बैठी क्योंकि बच्चे को कोई मैथ प्रोब्लम समझ में नहीं आ रही थी. महिला को तेज सिरदर्द महसूस हुआ, जिसके बाद उल्टी हुई.
उसने कुछ घंटों तक लेटने की कोशिश की, लेकिन उसकी हालत में बिल्कुल भी सुधार नहीं हुआ, इसलिए वह अस्पताल गई. जांच और सीटी स्कैन के बाद, डोंग को Spontaneous Subarachnoid Hemorrhage का पता चला, जो कि लगातार तनाव के कारण होने वाला एक मामूली स्ट्रोक था. अपने बेटे को पढ़ाते समय उसे अचानक आया गुस्सा इसका कारण बना. ये चीनी समाज में चिंताजनक होता जा रहा है.
36 साल की महिला को हुआ था हार्ट अटैक
2019 में, 36 साल की महिला के बारे में खबर आई थी जो अपने बेटे को गणित पढ़ाते हुए इतनी परेशान हो गई थी कि उसे दिल का दौरा पड़ गया. तब ये ऐसा नया मामला था. लेकिन, अगले साल एक 45 साल के चीनी व्यक्ति की ऐसी ही कहानी सामने आई. तब से, अपने बच्चों को होमवर्क में मदद करते समय माता-पिता को स्ट्रोक और दिल का दौरा पड़ने की कहानियां आम हो गई हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











