
बच्चों की सुरक्षा पर 'तुलसी' की मजबूत पहल, स्मृति ईरानी ने समझाई 'गुड टच-बैड टच' की अहमियत
ABP News
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में स्मृति ईरानी ने एक संवेदनशील मुद्दे को मजबूती से उठाया है. जिसमें गुड टच और बैड टच पर खुलकर बात की गई, जो समाज के लिए बहुत जरूरी है.
टीवी सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं, समाज का आईना भी होता है. जब किसी पॉपुलर शो में किसी संवेदनशील मुद्दे को उठाया जाता है, तो उसकी गूंज घर-घर तक पहुंचती है. इन दिनों स्टार प्लस का मशहूर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' एक बार फिर चर्चा में है. इस बार वजह कोई साजिश या इमोशनल ट्विस्ट नहीं, बल्कि बच्चों की सुरक्षा जैसे गंभीर विषय पर की गई जरूरी बात है. शो में तुलसी का किरदार निभा रही स्मृति ईरानी ने 'गुड टच' और 'बैड टच' जैसे मुद्दे पर बात कर एक मजबूत संदेश देने की कोशिश की है.
बच्ची को तुलसी से मिली सीख
हाल के एपिसोड में एक दर्दनाक घटना हुई, जहां एक बच्ची के किडनैप होने के बाद उसकी मानसिक स्थिति को संवेदनशील तरीके से दिखाया गया. इस मुश्किल समय में तुलसी उस बच्ची से प्यार से बात करती है. वह उससे सीधे सवाल करने के बजाय उसे समझाती है कि 'गुड टच' और 'बैड टच' में क्या फर्क होता है. वह बच्ची को भरोसा भी दिलाती है कि अगर उसके साथ कुछ गलत हुआ है, तो उसे चुप रहने की जरूरत नहीं है. उसकी आवाज की अहमियत है और उसकी सुरक्षा सबसे ऊपर है. इस सीन ने दर्शकों को भावुक कर दिया, क्योंकि यह सिर्फ कहानी नहीं, बल्कि कई घरों से जुड़ा मुद्दा है.
A post shared by Smriti Irani Office (@smritiiranioffice)

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












