
बंधकों की रिहाई के बाद इजरायली सेना की दहाड़, IDF चीफ बोले- हमास का विनाश करके दम लेंगे
AajTak
हमास और इजरायल के बीच युद्ध विराम के तीन दिन बीत चुके हैं. इस दौरान हमास ने 41 बंधकों को अपने चंगुल से रिहा किया है. दूसरी तरफ इजरायली सेना ने कहा है कि गाजा में उसकी कार्रवाई भले ही कुछ दिनों के लिए थम गई हो, लेकिन रुकने वाली नहीं है. आईडीएफ प्रमुख ने कहा कि हमास का विनाश करके ही हम दम लेंगे.
हमास और इजरायल के बीच चार दिवसीय युद्ध विराम में महज एक दिन बचा हुआ है. बीते तीन दिन में हमास ने 41 बंधकों को 50 दिनों के बाद अपनी चंगुल से रिहा किया है. इनमें इजरायली महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और चार विदेशी नागरिक शामिल हैं. इसी बीच इजरायली डिफेंस फोर्सेस के प्रमुख एलटीजी हर्ज़ी हलेवी ने कहा है कि हमास के खिलाफ गाजा में उसकी कार्रवाई भले ही कुछ दिनों के लिए थम गई हो, लेकिन रुकने वाली नहीं है. उन्होंने कहा कि हमास का विनाश करके ही हम दम लेंगे.
आईडीएफ के सैनिकों और कमांडरों को संबोधित करते हुए एलटीजी हर्ज़ी हलेवी ने कहा, ''हमने इस युद्ध विराम के दौरान बंधक बनाए गए बच्चों और महिलाओं के पहले समूह की रिहाई के लिए रूपरेखा तैयार की है. जब ये पूरी हो जाएगी, तो हम बंधकों की निरंतर रिहाई और हमास के पूर्ण विनाश के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपने अभियानों में लौट जाएंगे.'' जनरल हलेवी का ये बयान जताता है कि इजरायल के इरादे मजबूत हैं. वो किसी भी हाल में 7 अक्टूबर को हुए हमले को भूलना नहीं चाहता है.
हमास ने इजरायली बंधकों के दूसरे जत्थे की रिहाई का वीडियो जारी किया. इस वीडियो में हमास के आतंकी बंधकों को रेड क्रॉस को सौंपते नजर आए. 13 इजरायलियों समेत 17 बंधकों को हमास ने शनिवार को रिहा किया था. रिहाई के बाद सभी बंधकों को अस्पताल ले जाया गया. इन बंधकों की रिहाई में अपेक्षाकृत देरी हुई, क्योंकि राहत सामग्री की सप्लाई पर विवाद हो गया था. लेकिन कतर और इजिप्ट की मध्यस्थता से इस विवाद को सुलझा लिया गया. इस पूरे ऑपरेशन पर इजरायली पीएम नजर बनाए हुए थे.
युद्धविराम से पहले 100 फिलिस्तीनियों की मौत
इजरायली पीएम बेंजामीन नेतन्याहू अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और दूसरे अधिकारियों के साथ सैन्य मुख्यालय में मौजूद रहे. दूसरी तरफ तय योजना के तहत इजरायल की जेल से 39 फिलिस्तीनियों की भी रिहाई हुई है. दूसरे दिन 2 जेल से 6 फिलिस्तीनी महिलाओं और 33 बच्चों को रिहा किया गया. इजरायली जेल से रिहाई पर फिलिस्तीनियों ने जश्न मनाया. कैदियों को अपने कंधों पर लेकर फिलिस्तीनी घूमते नजर आए. इस अस्थाई युद्धविराम में कुल 50 इजरायली बंधकों और 150 फिलिस्तीनियों की रिहाई होनी है.
बताया जा रहा है कि इजरायली हमले में गाजा सिटी में स्थित संसद तबाह हो चुकी है. फिलिस्तीन के मुताबिक 50 दिन के युद्ध के दौरान इजरायली सेना ने संसद की इमारत को निशाना बनाया. युद्धविराम के दौरान बीट हनौन इलाके में अपने घरों के मलबे में जरूरी बची चीजें खोजते हुए लोग देखे गए. इस दौरान गाजा के अल सिफा अस्पताल का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें अस्पताल के बाहर बेड पर लेटे मरीज दिखे गए. अस्पताल खाली कराए जाने के बाद भी करीब 100 मरीज और चिकित्साकर्मी रह गए हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










