
बंगाल के चक्र'व्यूह' में घिरी हैं ममता बनर्जी, 2016 के चुनाव से कितने अलग हैं हालात?
AajTak
दीदी जानती हैं कि बंगाल में सत्ता का ऊंट किस करवट बैठेगा, यह काफी हद तक सीएम की सीट पर निर्भर करता है. साल 2011 का चुनाव इसका उदाहरण है जब वामो ने सत्ता गंवाई थी, तब मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य अपनी सीट नहीं बचा पाए थे.
बंगाल की जनता ने जिसपर भी भरोसा किया, दिल खोलकर किया. जिसको भी सत्ता सौंपी, लंबे समय के लिए सौंपी. बंगाल का सियासी मिजाज बड़ा ही स्थिर रहा है तभी तो वाम दलों ने 34 साल और अब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने सत्ता में 10 साल पूरे कर लिए हैं. बंगाल के चुनावी अतीत को देखते हुए टीएमसी का जीत की हैट्रिक लगाने का दावा गैरवाजिब भी नहीं लगता, लेकिन दूसरी तरफ सत्ताधारी दल के लिए चुनावी राह आसान भी नहीं नजर आ रही. इस बार तस्वीर साल 2016 के विधानसभा चुनाव से काफी अलग नजर आ रही है. इस बार टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी चक्रव्यूह में घिरी हैं. हालात की गंभीरता का अंदाजा उन्हें भी है, तभी तो दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले उन्होंने 15 नेताओं को चिट्ठी लिखकर बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने की अपील की. दूसरे चरण में 30 सीटों पर मतदान होना है, लेकिन सीएम ममता ने प्रचार के अंतिम दिनों में नंदीग्राम में डेरा डाल दिया जहां से वो खुद चुनाव मैदान में हैं. दीदी जानती हैं कि बंगाल में सत्ता का ऊंट किस करवट बैठेगा, यह काफी हद तक सीएम की सीट पर निर्भर करता है. साल 2011 का चुनाव इसका उदाहरण है जब वामो ने सत्ता गंवाई थी, तब मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य अपनी सीट नहीं बचा पाए थे.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











