
फ्लाइट्स सस्पेंड होने के कारण दुबई में फंसे अजित कुमार, मैनेजर ने बताया- सुरक्षित हैं
ABP News
Ajith Kumar stranded in Dubai: मिडिल ईस्ट तनाव के चलते दुबई और अबू धाबी में उड़ानें रद्द हो गई हैं. इस तनाव के बीच एक्टर अजित कुमार दुबई में फंसे हुए हैं और हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं.
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर अब आम लोगों के साथ-साथ फिल्मी सितारों पर भी पड़ रहा है. तमिल फिल्मों के मशहूर अभिनेता अजित कुमार इस समय दुबई में फंसे हुए हैं. इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव के कारण कई देशों ने अपनी हवाई सेवाएं रोक दी हैं. इसी वजह से दुबई से कई उड़ानें रद्द कर दी गई. अजित चेन्नई लौटने वाले थे, लेकिन अचानक हालात बदलने से उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई. उनके मैनेजर ने बताया है कि चिंता की कोई बात नहीं है, अजित पूरी तरह सुरक्षित हैं और जैसे ही फ्लाइट्स शुरू होंगी, वह भारत लौट आएंगे.
ट्रेनिंग के लिए दुबई गए थे अजित
अजित इन दिनों अबू धाबी में अपनी अगली कार रेस की तैयारी कर रहे थे. उन्हें रेसिंग का बहुत शौक है और वह इसे सिर्फ शौक नहीं, बल्कि प्रोफेशन की तरह लेते हैं. हाल ही में उन्होंने 2025 की मशहूर 24H दुबई रेस में हिस्सा लिया था और अच्छा प्रदर्शन किया था. उसी की तैयारी के लिए वह दुबई और अबू धाबी में ट्रेनिंग कर रहे थे. लेकिन जैसे ही क्षेत्र में तनाव बढ़ा, एयर ट्रैफिक पर असर पड़ा और कई फ्लाइट्स रद्द हो गई. फिलहाल वह होटल में ठहरे हुए हैं और लगातार हालात की जानकारी ले रहे हैं. अजित के साथ वहां फिल्म इंडस्ट्री के कुछ और सितारे भी उन्हें सपोर्ट करने पहुंचे थे. सिवकार्थिकेयन, नयनतारा, आर माधवन और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर जैसे कलाकार उनसे मिलने रेस ट्रैक तक पहुंचे थे.
अजित के अलावा भी दुबई में अटके हैं सेलेब्स

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












