
फेसबुक पर शादी का झांसा देकर महिलाओं को बनाया शिकार, ठगे पैसे, खुद पत्नी ने किया पर्दाफाश
ABP News
Karnataka News: कर्नाटक के मंगलुरु में विदेश में काम कर रहे एक व्यक्ति पर फेसबुक के जरिए कई महिलाओं से शादी का झांसा देकर पैसे ठगने का आरोप लगा है, जिसका खुलासा उसकी पत्नी ने किया है.
Karnataka News: कर्नाटक के मंगलुरु से शादी के नाम पर धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. विदेश में काम कर रहे एक युवक ने कई महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर ठगा, जिसका खुलासा उसकी पत्नी ने किया है. पीड़िता प्रीति ने आरोपी पति मनीष के खिलाफ मंगलुरु महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.
सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के बढ़ते इस्तेमाल के साथ शादी धोखाधड़ी के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. इसी तरह फेसबुक के जरिए मनीष और प्रीति की पहचान हुई. शुरू में दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई. इसके बाद मनीष ने शादी का प्रस्ताव रखा और जल्द शादी करने का दबाव बनाया.
परिवार ने शादी का पूरा खर्च उठाया
शादी से ठीक तीन दिन पहले मनीष ने प्रीति को फोन कर कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं और अगर शादी नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगा. इस बात से डरकर प्रीति और उसके परिवार ने शादी का पूरा खर्च उठाया. इतना ही नहीं उन्होंने मनीष को करीब 2 लाख रुपये दिए और विदेश में नौकरी पाने में भी मदद की. इसके बाद मनीष दुबई चला गया और वहीं से बहरीन पहुंच गया.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












