
फिल्म Adipurush पर स्वामी प्रसाद मौर्य आगबबूला, मनोज मुंतशिर को लेकर कही ये बात
AajTak
फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) के डायलॉग पर बवाल मचा हुआ है. फिल्म के डायरेक्टर और राइटर लोगों के निशाने पर हैं. इसी क्रम में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य भी फिल्म पर आगबबूला हैं. उन्होंने फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि फिल्म में पात्रों से अमर्यादित भाषा बुलवाकर महापुरुषों को अपमानित किया गया है.
रामचरित मानस की चौपाइयों पर सवाल खड़ा कर हंगामा कराने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य फिल्म आदिपुरुष पर आगबबूला हैं. मौर्य ने आदिपुरुष फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि फिल्म में प्रकांड विद्वान रावण और रामदूत हनुमान सहित अन्य पात्रों से अमर्यादित भाषा बुलवाकर महापुरुषों को अपमानित किया गया है. यूपी के मिर्जापुर जाने के दौरान भदोही के गोपीगंज में उन्होंने ये बातें कहीं.
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि फिल्म में मनोज मुंतशिर और ओम राउत ने गुंडे मवालीयों और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करके पात्रों की जुबान से डायलॉग बुलवाए हैं. उन्होंने देश के आदर्श मर्यादा पुरुषोत्तम राम, प्रकांड विद्वान रावण, कुशल राजनायक राजदूत हनुमान, मेघनाद आदि को अपमानित किया है. उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. इतना ही नहीं इस फिल्म को तत्काल प्रतिबंधित करना चाहिए.
'उनकी मजबूरी है कि वो कहीं और गठबंधन में जाएं'
मौर्य ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की बीजेपी से बढ़ती नजदीकियों पर कहा की वो गठबंधन की पैदाइश हैं. साल 2001 से उनकी पार्टी बनी है. मगर, विधायक तभी बने जब बीजेपी से गठबंधन किया. फिर सपा से गठबंधन कर 8 विधायक बनाए. अब सपा से उनका गठबंधन नहीं है, इसलिए उनकी मजबूरी है कि वो कहीं और गठबंधन में जाएं.
मनोज मुंतशिर का ट्वीट- बदले जाएंगे डायलॉग
बता दें कि फिल्म आदिपुरुष पर मचे बवाल के बीच मनोज मुंतशिर ने कहा है कि इसी हफ्ते फिल्म के विवादित डायलॉग बदले जाएंगे और उन्हें फिल्म में शामिल किया जाएगा. 'आदिपुरुष' के डायलॉग लिखने वाले राइटर मनोज मुंतशिर ने शनिवार को अपने डायलॉग्स के बचाव में कहा था कि ऐसी भाषा गलती से इस्तेमाल नहीं हुई, बल्कि ये जानबूझकर किया गया है ताकि यंग ऑडियंस रिलेट कर सके.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










