
फिल्म 'द ब्लफ' में छाईं प्रियंका चोपड़ा, एसएस राजामौली और महेश बाबू ने की जमकर तारीफ
ABP News
Priyanka Chopra The Bluff: फिल्म 'द ब्लफ' में प्रियंका चोपड़ा के दमदार अभिनय की हर तरफ चर्चा है. एसएस राजामौली और महेश बाबू ने उनकी जमकर तारीफ की है और अब जल्द ही फिल्म 'वाराणसी' में साथ नजर आएंगे.
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर चर्चा में हैं. उनकी हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' रिलीज होते ही दुनियाभर में बहुत पसंद की जा रही है. फिल्म में उनके दमदार अभिनय और एक्शन सीन ने दर्शकों को प्रभावित किया है. अब इस फिल्म को देखकर मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली भी खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए. उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलकर प्रियंका और पूरी टीम की सराहना की है.
प्रियंका ने किए शानदार स्टंट
एसएस राजामौली ने फिल्म देखने के बाद कहा कि "प्रियंका चोपड़ा उन गिनी-चुनी कलाकारों में से हैं, जो एक पल में बहुत भावुक और नाजुक लग सकती हैं और अगले ही पल जबरदस्त मजबूत और दमदार नजर आती हैं. द ब्लफ में उनकी प्रतिभा का एक और सबूत है. फिल्म में उन्होंने शानदार एक्शन और दमदार स्टंट किए हैं. मुझे फिल्म की लोकेशन और इसकी रफ्तार दोनों बहुत पसंद आईं. पूरी टीम को ढेर सारी बधाई."
.@priyankachopra is one of the few actors who can be utterly vulnerable at one moment and ferociously strong the next. #TheBluff is another testament to her talent, with lots of kick-ass stunts as well.Enjoyed the setting and the pace.Congratulations to the team…

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












