
फिल्मों में नहीं चला तनिषा मुखर्जी का जादू, आज करोड़ों की मालकिन हैं काजोल की बहन, जानें नेटवर्थ
ABP News
एक्ट्रेस काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी फिल्मों में उतना नाम नहीं कमा पाई जितना उन्होंने कमाया. एक्ट्रेस की हिट से ज्यादा फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट है. हालांकि उनकी नेटवर्थ करोड़ो में है.
बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जिन्हें फिल्मों में वो कामयाबी नहीं मिल पाई, जिसकी उनसे उम्मीद की जा रही थी. बड़े परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद कुछ स्टार्स का फिल्मी सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा. लेकिन हैरानी की बात ये है कि बॉक्स ऑफिस पर जादू न चलने के बावजूद इन सितारों की कमाई और नेटवर्थ किसी बड़े स्टार से कम नहीं है. ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं तनिषा मुखर्जी, जो पॉपुलर एक्ट्रेस काजोल की बहन हैं. कल 3 मार्च को तनिषा मुखर्जी अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं.
तनिषा मुखर्जी का फिल्मी करियरतनिषा मुखर्जी ने 2003 में फिल्म 'शश...' से बॉलीवुड में कदम रखा. इसके बाद तनिषा 'नील एंड निक्की', 'टैंगो चार्ली', 'क्रांति', 'सरकार राज', 'तुम मिल तो सही', 'कोड ने अब्दुल', 'लव यू शंकर' जैसी फिल्मों में नजर आई, लेकिन इनमें से कोई भी हिट नहीं हो पाई. तनिषा मुखर्जी ने अपने 22 साल के करियर में 15 फिल्मों में काम किया, पर हिट नहीं दे पाईं.
A post shared by Tanishaa Mukerji (@tanishaamukerji)

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












