
फिलीस्तीनी इलाके से मार्च निकालने पर इजरायली PM बोले- संप्रभुता से पीछे नहीं हटेंगे
AajTak
इजरायल में पूर्वी जेरुसलम पर कब्जे के जश्न में सालाना मार्च का आयोजन किया गया था. मार्च के दौरान हिंसा की गई और नस्लवादी नारेबाजी की गई. प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने इस मार्च को लेकर पुलिस की पीठ थपथपाई.
इजरायल के प्रधानमंत्री ने सोमवार को जेरुसलम में मार्च निकालने के फैसले का बचाव किया है. 1967 में जेरुसलम पर इजरायल का नियंत्रण हो गया था. इजरायली इसी जीत का जश्न मनाने के लिए हर साल मार्च निकालते हैं. इस बार मार्च के दौरान जमकर फिलीस्तीन विरोधी टिप्पणियां की गईं और हिंसा भड़क गई.
इस परेड मार्च के लिए तैयारियां की गई थीं. बड़ी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया था. सड़कों से जबरन फिलीस्तीनियों को खदेड़ा गया ताकि इजरायली नागरिक फिलीस्तीनी इलाकों से होकर गुजरने वाली इस परेड में हिस्सा में ले सके.
जेरुसलम में हुई हिंसा के बाद पिछले साल इस परेड का रूट अचानक बदल दिया गया था. हालांकि, इस साल इजरायल ने ऐसा नहीं किया. इस बार पुराने रूट से ही परेड निकालने को मंजूरी दी गई लेकिन यह मार्च हिंसक हो उठा.
मार्च में शामिल इजरायली राष्ट्रवादियों ने जमकर नारेबाजी की. इस दौरान 'अरब मुर्दाबाद' के नारे लगाए गए. फिलीस्तीनियों और पत्रकारों पर हमले भी किए गए.
पुलिस ने यहूदियों और फिलीस्तीनियों के बीच हुई भिड़ंत में बीच-बचाव किया और लाठीचार्ज भी किया.
फिलीस्तीन रेड क्रेसेंट रेस्क्यू सर्विस का कहना है कि इस दौरान 62 फिलीस्तीनी नागरिक घायल हो गए, जिनमें से 23 को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ी.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









