
फिर मुश्किल में Indigo, अब इस वजह से दिल्ली, लखनऊ, पटना की फ्लाइट्स में देरी
AajTak
उत्तर भारत में घने कोहरे ने एक बार फिर हवाई यातायात की रफ्तार रोक दी है. दिल्ली समेत कई एयरपोर्ट्स पर बेहद कम दृश्यता के कारण इंडिगो एयरलाइन की कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ फ्लाइट्स रद्द की गईं, जबकि कई में देरी हुई है. एयरलाइन ने यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस लगातार चेक करने की सलाह दी है.
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे ने हवाई यातायात को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हवाई अड्डों पर उड़ानों के संचालन में भारी बाधा आने की पुष्टि की है. एयरलाइन के अनुसार, बेहद कम दृश्यता (मिनिमम से भी नीचे) के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है, जो पूरी तरह मौसम पर निर्भर है और एयरलाइन के नियंत्रण से बाहर है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इंडिगो द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि दिल्ली एयरपोर्ट और उत्तरी भारत के अन्य हवाई अड्डों पर घने कोहरे की वजह से उड़ानों का संचालन गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है. सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कई उड़ानों में देरी हुई है, जबकि कुछ उड़ानों को यात्रियों को लंबे समय तक एयरपोर्ट पर इंतजार से बचाने के लिए पहले से ही रद्द किया गया है.
घने कोहरे की वजह से नहीं उड़ पा रहे विमान
एयरलाइन ने बताया कि उसकी टीमें लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन के साथ मिलकर स्थापित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत काम कर रही हैं. जैसे-जैसे मौसम की स्थिति में बदलाव हो रहा है, उसी अनुरूप उड़ानों के संचालन में भी समायोजन किया जा रहा है.
इंडिगो ने यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए पहले से ही एडवाइजरी जारी कर दी है. यात्रियों को उनकी फ्लाइट की स्थिति के बारे में एसएमएस, ईमेल और मोबाइल ऐप के जरिए लगातार जानकारी दी जा रही है. एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप्लिकेशन पर जरूर जांच लें, क्योंकि मौसम के कारण आगे भी देरी हो सकती है.
इन एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट ऑपरेशन में दिक्कत

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.










