
5.2 सेकेंड में दागी 4 गोलियां... क्या बॉन्डी बीच में दहशत मचाने वाला आतंकी ट्रेंड शूटर है?
AajTak
सिडनी के बॉन्डी बीच पर गोलियां चलाने वाले आतंकी का स्किल सेट हैरान करने वाला है. ब्रिज पर खड़ा होकर हो इस तरह फायरिंग कर रहा है जैसे उसने प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली हो. इस दरिंदे ने लगभग 5 सेंकेड में 4 गोलियां तड़ातड़ फायर की. ऑस्ट्रेलिया के पीएम का कहना है कि इनमें से एक आतंकी से पुलिस ने पू
ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर फायरिंग का वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है. इस वीडियो में फायरिंग करने वाले आतंकी को देखकर हैरान होना लाजिमी है. ये वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि जैसे इस आतंकी को स्नाइपर फायरिंग की ट्रेनिंग मिली हो. इस आतंकी का स्किल सेट देखकर लगता है उसे किसी शूटिंग अकेडमी में ट्रेनिंग दिया गया हो.
इस हमले की एक छोटी सी क्लिप वायरल हो रही है. इसमें एक आतंकी बड़ी तैयारी के साथ तड़ातड़ गोलियां फायर करता है. ये वीडियो एक बहुत ही ट्रेंड शूटर का इंप्रेशन देती है. इस वीडियो को देखकर लगता है फायरिंग करने वाला गन हार्डवेयर की पूरी जानकारी रखता है.
अगर इस वीडियो को ध्यान से देखा जाए तो आप देखेंगे ये दरिंदा आतंकी एक ऊंची जगह पर (ब्रिज) खड़ा है. उसके राइफल का निशाना लोगों की ओर है. ये आतंकी तड़ातड़ 5 सेकेंड में 4 गोलियां फायर कर डालता है.
स्ट्रेट-पुल बोल्ट-एक्शन कैटेगरी की राइफल
एक्सपर्ट बताते हैं कि यह राइफल स्ट्रेट-पुल बोल्ट-एक्शन कैटेगरी की है. जैसे की ब्लेज़र या बेरेटा मॉडल की राइफल. ऑस्ट्रेलियाई शिकारियों के बीच इस तरह की राइफल आम है. इस तरह की राइफलें शिकार और प्रतियोगिताओं में बहुत लोकप्रिय हैं क्योंकि इनका ऑपरेशन तेज और सरल होता है.
स्ट्रेट-पुल बोल्ट-एक्शन राइफल से फायरिंग सामान्य बोल्ट-एक्शन राइफल से थोड़ी अलग है, लेकिन बेहद तेज़ और सीधी है. इसमें बोल्ट को घुमाने की जरूरत नहीं होती, बल्कि बोल्ट हैंडल को सीधे पीछे खींचकर खाली कारतूस निकाला जाता है और फिर आगे धकेलकर नया कारतूस चैम्बर में भरा जाता है. ये आतंकी ऐसा ही कर रहा है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.










