
नाइट क्लब अग्निकांड के आरोपी लुथरा ब्रदर्स को दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लेगी गोवा पुलिस, नहीं जाएगी थाईलैंड
AajTak
गोवा के अरपोरा स्थित नाइटक्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत के मामले में फरार लुथरा ब्रदर्स अब भारत लौट रहे हैं. थाईलैंड में अवैध रूप से रहने के आरोप में हिरासत में लिए गए दोनों भाइयों को डिपोर्ट किया जा रहा है. वे कल सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से गोवा पुलिस उन्हें कस्टडी में लेगी.
गोवा के अरपोरा इलाके में स्थित नाइटक्लब में लगी भीषण आग के मामले में फरार चल रहे लुथरा ब्रदर्स की भारत वापसी अब तय हो गई है. इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद क्लब के मालिक सौरभ लुथरा और गौरव लुथरा देश छोड़कर फरार हो गए थे. दोनों भाइयों को अब थाईलैंड से डिपोर्ट किया जा रहा है और वे कल सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट पर गोवा पुलिस पहले से मौजूद रहेगी और दोनों भाइयों को वहीं से कस्टडी में ले लिया जाएगा. इसके बाद उन्हें दिल्ली की एक अदालत में पेश किया जाएगा, जहां गोवा पुलिस उनकी ट्रांजिट रिमांड मांगेगी. अदालत से अनुमति मिलने के बाद दोनों आरोपियों को गोवा ले जाया जाएगा. गोवा पुलिस इस मामले में थाईलैंड नहीं गई है, बल्कि पूरी प्रक्रिया डिपोर्टेशन के जरिए की जा रही है.
यह भी पढ़ें: गोवा अग्निकांड: मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स पर कसा शिकंजा, थाईलैंड से भारत लाने की प्रक्रिया तेज
इस बीच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भी तेजी दिखाते हुए अपनी एक टीम थाईलैंड के फुकेत भेजी थी, ताकि लुथरा ब्रदर्स की जल्द भारत वापसी सुनिश्चित की जा सके. जांच एजेंसियों के अनुसार, आग लगने की घटना के कुछ ही घंटों बाद दोनों भाई भारत से फरार हो गए थे.
लूथरा ब्रदर्स का पासपोर्ट रद्द किया गया
थाई अधिकारियों ने पिछले सप्ताह दोनों को हिरासत में लिया था, जब यह सामने आया कि वे थाईलैंड में अवैध रूप से रह रहे थे. केंद्र सरकार द्वारा उनके भारतीय पासपोर्ट सस्पेंड किए जाने के बाद उनका वहां रहना गैरकानूनी हो गया था.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











