
LIVE: नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन BJP हेडक्वार्टर पहुंचे, अमित शाह और जेपी नड्डा ने किया स्वागत
AajTak
बीजेपी के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं. दिल्ली बीजेपी मुख्यालय पर नितिन नबीन का स्वागत करने के लिए बड़ी तादाद में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे हैं.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन दिल्ली पहुंच गए हैं. दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे बीजेपी मुख्यालय पहुंचे नितिन नबीन का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 'भारत माता की जय' के नारे के साथ जोरदार स्वागत किया. बीजेपी मुख्यालय पहुंचे नए कार्यकारी अध्यक्ष का निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह ने स्वागत किया.
बीजेपी मुख्यालय पहुंचे नितिन नबीन का बड़ी संख्या में पार्टी के सांसद, नेता और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. नए कार्यकारी अध्यक्ष के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में नेता बीजेपी मुख्यालय के बाहर खड़े नजर आए. बीजेपी मुख्यालय पहुंचे नितिन नबीन आज पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











