
कोहरे में सावधानी से चलाएं गाड़ी, एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट तय, नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जारी की ये एडवाइजरी
AajTak
गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस ने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए वाहनों की स्पीड लिमिट कम की है. 15 दिसंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 तक यमुना एक्सप्रेस-वे, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे और एलिवेटेड रोड पर तय स्पीड में ही गाड़ी चलाने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है.
सर्दी के बीच घना कोहरे की वजह से सड़कों पर दिखाई देना मुश्किल होता है.ऐसे में कम विजिबिलिटी की वजह से हादसों का खतरा भी बढ़ता है. हाल ही में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कोहरे की वजह से 12 गाड़ियों की टक्कर हो गई, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं. इसे देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने लोगों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की है. आज से यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से वाहनों को काफिले (कन्वॉय) में लगाकर चलाया जा रहा है.
पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और अन्य मुख्य सड़कों पर स्पीड लिमिट कम कर दी है. यह नियम 15 दिसंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 तक लागू रहेंगे. पुलिस का कहना है कि कोहरे में तेज रफ्तार से हादसे ज्यादा होते हैं, इसलिए सभी ड्राइवरों से सावधानी बरतने की अपील की गई है.
नई स्पीड लिमिट क्या है?
पुलिस ने साफ कहा है कि स्पीड लिमिट तोड़ने पर चालान काटा जाएगा. बता दें कि इस साल अब तक हजारों चालान स्पीडिंग के लिए काटे जा चुके हैं.पुलिस ने बताया कि कोहरे में हादसे रोकने के लिए सड़कों पर निगरानी बढ़ा दी गई है. यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे में कभी-कभी काफिले में गाड़ियां चलाई जा रही हैं ताकि सभी सुरक्षित रहें.
क्यों जरूरी है ये एडवाइजरी? मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे की चेतावनी दी है. पिछले हादसों से सबक लेते हुए पुलिस ने पहले से तैयारी की है. सभी से अपील है कि नियम मानें और सुरक्षित सफर करें.
कोहरे में गाड़ी चलाते समय ये सावधानियां बरतें

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











