
फ़ैज़ हमीद का दौर ख़त्म, ISI के नए प्रमुख लेफ़्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम कौन हैं?
BBC
लेफ़्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम लेफ़्टिनेंट जनरल फ़ैज़ हमीद की जगह लेंगे, जो लगभग ढाई साल तक इस पद पर रहे.
पाकिस्तान सेना के जनसंपर्क विभाग के अनुसार लेफ़्टिनेंट जनरल नदीम अहमद अंजुम को देश की सबसे महत्वपूर्ण ख़ुफ़िया एजेंसी इंटर-सर्विसेज़ इंटेलीजेंस (आईएसआई) का नया प्रमुख नियुक्त कर दिया गया है.
इस पद पर नियुक्ति से पहले वह कराची के कोर कमांडर के पद पर थे.
लेफ़्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम लेफ़्टिनेंट जनरल फ़ैज़ हमीद की जगह लेंगे, जो लगभग ढाई साल तक इस पद पर रहे और अब उन्हें पेशावर में 11वीं कोर का कमांडर नियुक्त किया गया है.
आईएसआई के नए महानिदेशक के अलावा सेना में भी उच्च स्तरीय बदलाव किए गए हैं.
More Related News













