
टी-20 वर्ल्ड कप: भारत के 209 रन के जवाब में नामीबिया के दो विकेट गिरे
BBC
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप के 18वें मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 209 रन बनाए.
टी-20 वर्ल्ड कप के 18वें मुकाबले में भारत की ओर से मिले 210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया के दो विकेट गिर गए हैं.
हालांकि नामीबिया ने 8 ओवर के बाद नामीबिया का स्कोर दो विकेट गंवाकर 71 रन है.
नामीबिया के ओपनर जैन फ्राइलिंक को अर्शदीप सिंह ने आउट किया. उन्होंने 15 गेंद 22 रन बनाए. वहीं वरुण चक्रवर्ती ने लॉरेन स्टीनकाम्प का विकेट लिया. उन्होंने 29 रन की पारी खेली.
इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 209 रन बनाए.
ईशान किशन ने 24 गेंद में 61 रन की शानदार पारी खेलकर भारत के लिए अच्छी शुरुआत की नींव रखी.
इसके बाद हार्दिक पंड्या ने 52 रन की पारी खेलकर भारत को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
वहीं नामीबिया के कप्तान जेरार्ड इरास्मस ने चार ओवर में 20 रन देकर चार विकेट लिए.













