
प्लैबेक सिंगिंग से रिटायरमेंट के बाद अरिजीत सिंह का नया गाना, पहले इंडिपेंडेंट सॉन्ग ‘रैना’ ने मचाया धमाल
ABP News
Arijit Singh First Independent Song: प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के बाद अरिजीत सिंह ने अपना पहला इंडिपेडेंट सॉन्ग ‘रैना’ रिलीज किया है. सोशल मीडिया पर आते ही उनके इस गाने को खूब प्यार मिल रहा है.
मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ समय पहले प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान किया था, जिसके बाद उनके फैंस काफी निराश हो गए थे. लेकिन अब अरिजीत ने अपने चाहने वालों को एक खास सरप्राइज दिया है. फिल्मों से दूरी बनाने के बाद उन्होंने इंडिपेंडेंट म्यूजिक पर फोकस करते हुए अपना नया गाना ‘रैना’ रिलीज कर दिया है. उनका ये ट्रैक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया.
अरिजीत सिंह ने फैंस को दिया सरप्राइजप्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के फैसले के बाद यह अरिजीत का पहला इंडिपेंडेंट ट्रैक है. इस गाने को अरिजीत ने संगीतकार और गायक शेखर रवजियानी के साथ मिलकर तैयार किया है. अरिजीत और शेखर ने इस गाने के रिलीज होने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी.
A post shared by SHEYKHAR (@shekharravjiani)

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












