
प्रिंस फ़िलिप: अंतिम संस्कार को लेकर क्या हैं तैयारियां?
BBC
प्रिंस फ़िलिप के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं. महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के पति ड्यूक ऑफ़ एडिनबरा का शुक्रवार को 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया था.
प्रिंस फ़िलिप के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं. महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के पति ड्यूक ऑफ़ एडिनबरा का शुक्रवार को 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया था. आने वाले दिनों में अंतिम संस्कार को लेकर अधिक जानकारी सार्वजनिक की जाएगी लेकिन यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह किसी बड़े सरकारी कार्यक्रम की जगह केवल एक औपचारिक आयोजन होगा. ब्रिटिश सरकार ने घोषणा की है कि अंतिम संस्कार के दिन सुबह 8 बजे तक सभी सरकारी इमारतों पर यूनियन जैक्स और राष्ट्रीय झंडे आधे झुके रहेंगे. महारानी जहां नहीं रह रही होंगी उन शाही इमारतों पर लगे यूनियन जैक्स भी आधे फहराए जाएंगे. यह भी पढ़ें: प्रिंस फ़िलिप: बीबीसी शाही परिवार की मौत की ख़बर को कैसे कवर करती है?More Related News
