
प्रशांत-कार्तिक 14-14 करोड़ में बिके, आकिब को मिले 8.40 करोड़... IPL नीलामी में 6 अनकैप्ड प्लेयर्स ने लूटी महफिल
AajTak
आईपीएल 2026 ऑक्शन में प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा संयुक्त रूप से सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने, जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा. उनके अलावा आकिब नबी डार, मंगेश यादव और कैमरन ग्रीन जैसे खिलाड़ियों की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जिससे यह ऑक्शन बेहद चर्चा में रहा.
आईपीएल 2026 के लिए मिनी नीलामी मंगलवार को अबू धाबी में हुई. कुल 369 खिलाड़ियों पर बोली लगी, जिसमें कुल 77 खिलाड़ी सोल्ड हुए. सोल्ड हुए प्लेयर्स में 48 भारतीय और 29 विदेशी स्टार्स शामिल थे. देखा जाए तो फ्रेंचाइजी टीम्स ने नीलामी के दौरान कुल 215.45 करोड़ रुपये खर्च किए. लेकिन इस नीलामी की खास बात ये रही की इसमें अनकैप्ड खिलाड़ी (ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने इंटरनेशनल मैच नहीं खेला) सुर्खियों में रहे और उनपर खूब पैसों की बारिश हुई. आइए ऐसे 6 खिलाड़ियों के बारे में आपको बताते हैं जो इस नीलामी में मोटी रकम में बिके... प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा के लिए यह दिन हमेशा यादगार रहेगा. दोनों खिलाड़ी आईपीएल इतिहास के संयुक्त रूप से सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए.ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया. दोनों खिलाड़ियों का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था और आखिरकार दोनों ही 14.20 करोड़ रुपये में बिके.
बेस प्राइस से इतने गुना कीमत में बिके
जैसा कि आईपीएल ऑक्शन में पहले भी देखने को मिला है, दोनों खिलाड़ियों की कीमत में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा दोनों के दाम में उनके बेस प्राइस के मुकाबले 4,633.33 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. अब ये दोनों खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स के भविष्य का अहम हिस्सा होंगे.
यह भी पढ़ें: 30 लाख से 14.20 करोड़ तक… CSK को मिला जडेजा का उत्तराधिकारी? अमेठी के प्रशांत वीर ने IPL ऑक्शन में मचाया तहलका
प्रशांत और कार्तिक के अलावा जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी डार भी उन खिलाड़ियों में शामिल रहे, जिनकी कीमत में जबरदस्त उछाल देखने को मिला.
आकिब डार को मिले 8.40 करोड़

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











