
'प्यार एकतरफा नहीं होता, तुम भी गुनहगार हो...' प्रेमिका से रेप में 20 साल की सजा काट रहा युवक फंदे पर लटका
AajTak
दुष्कर्म के आरोप में जांजगीर चांपा जेल में बंद कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक के पास से पुलिस को एक लड़की की फोटो और सुसाइड नोट भी मिला है. ये फोटो उसी लड़की की है, जिससे दुष्कर्म के आरोप में युवक जेल में बंद था. सुसाइड नोट में कैदी ने लिखा कि लड़की भी उतनी ही गुनहगार है जितना कि वो.
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में जेल में बंद एक कैदी ने फांसी लगाकर जान दे दी. इस कैदी के ऊपर नाबालिग लड़की से रेप का आरोप था, जिसमें उसे 20 साल जेल की सजा हुई थी. युवक जेल में बंद था और रविवार शाम को उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया.
मृतक के पास से पुलिस को एक लड़की की फोटो और सुसाइड नोट भी मिला है. मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है. चौंकाने वाली बात यह है कि जेल के अंदर रहने वाले विचाराधीन कैदियों पर विशेष नजर रखी जाती है.
बावजूद इसके कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और जेल प्रशासन को भनक तक नहीं लगी. आत्महत्या के इस मामले में मृतक के बड़े भाई ने न्यायिक जांच की मांग की है.
क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार गत 25 मार्च 2022 को एक नाबालिग लड़की के परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनकी बेटी घर से लापता हो गई है. जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू की. फिर 8 अप्रैल 2022 को पुलिस ने लड़की को ढूंढ निकाला. लड़की ने बताया कि खैरा गांव निवासी 24 साल के बनवारी कश्यप ने शादी का झांसा देकर उससे रेप किया है.
जेल के अंदर लगाई फांसी पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर बनवारी को गिरफ्तार कर लिया. मामला कोर्ट में चला और 5 अप्रैल 2023 को जिला कोर्ट के विशेष न्यायाधीश खिलावन राम रिगरी ने आरोपी युवक को 20 साल जेल की सजा सुनाई. युवक तब से जेल में बंद था. फिर शनिवार देर रात जेल के अंदर बनवारी ने जेल की खिड़की से फंदा लगाकर जान दे दी.
रविवार को जब सुबह पुलिस ने कैदियों की गिनती शुरू की तो पाया कि एक कैदी कम है. जेल में ढूंढा गया तो देखा कि बनवारी का शव खिड़की से लटका हुआ है. इस मामले की सूचना जेल प्रबंधन ने उच्च अधिकारियों को दी. जिसके बाद पुलिस के अधिकारी, तहसीलदार और एसडीएम वहां पहुंचे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










